
सुल्तानपुर में सिगंर संजय यदुवंशी के धरने को लेकर पुलिस अलर्ट,टेढ़वई चौराहे से तिनकोनिया पार्क तक भारी फोर्स तैनात

सुल्तानपुर जिले के चर्चित अवधी सिंगर संजय यादव के आज होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टेढ़वई चौराहे से लेकर तिनकोनिया पार्क तक कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही पीएसी के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है।



दरअसल, अवधी सिंगर संजय यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों से आज सुबह 10 बजे सुल्तानपुर के तिनकोनिया पार्क पहुंचने की अपील की थी। इसके बाद से ही प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है।
कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात
धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। टेढ़वई चौराहे से लेकर तिनकोनिया पार्क तक पुलिस की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की तैनाती की जानकारी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आज के घटनाक्रम पर टिकी निगाहें
संजय के धरना प्रदर्शन की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें आज के घटनाक्रम पर टिकी हैं। समर्थक धरना स्थल पर पहुंचते हैं या नहीं और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर जाने से पहले पुलिस ने रोकाफिलहाल, जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। धरना स्थल पर जुटने वाली भीड़ और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।
अब देखना होगा कि संजय का यह धरना प्रदर्शन किस दिशा में आगे बढ़ता है और संबंधित मामले में प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।











