
एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और लूटपाट के आरोप में नौ पर केस

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने, घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी प्रभात तिवारी का आरोप है कि दो अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और एक लाख रुपये की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रभात तिवारी के मुताबिक, आरोपी घर में रखा गद्दा, तकिया, कम्फर्टर, डबल बेड, 50 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विजय सिंह, विनय सिंह, अनुभव सिंह, अर्पित सिंह, उदयप्रताप सिंह, विनय कुमार, अनिल सिंह, सुनील सिंह और अन्नू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर के लाल ने असम केंद्रीय विश्वविद्यालय में लहराया परचम, उत्सव सिंह बने छात्रसंघ महामंत्री







