
उद्योग बंधु और निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को सायं चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु, जिला निवेश प्रोत्साहन समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने की।
बैठक के दौरान उद्योगों के विकास, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा निर्यात संबंधी योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा उद्योगों और निवेश से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।















