समय से घोषित होंगे परीक्षा परिणाम, पूरी निष्पक्षता से जांचें कॉपियां : कुलपति

Share


पीयू में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने पूजन-अर्चन कर मूल्यांकन कार्य के सफल एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की। उन्होंने अपने हाथों से शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए कापियां सौंपी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। मूल्यांकन की गुणवत्ता से ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा और परिश्रम का सही आकलन होता है। उन्होंने सभी परीक्षकों से पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि निर्धारित समयावधि में परीक्षा परिणाम घोषित हों, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करना होगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसकी निष्पक्षता और शुद्धता विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ी है। सभी परीक्षक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और सावधानी के साथ मूल्यांकन कार्य संपन्न करें।
मूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मूल्यांकन कार्य को सुचारु और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी परीक्षकों से शैक्षणिक निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपील की। पूजन-अर्चन शशिकांत त्रिपाठी ने कराया।
इस अवसर पर प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, उप समन्वयक डॉ. अजय कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, श्याम धर त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें