
स्कूली बच्चों से भरी टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, कई घायल डी एम पहुचे जिला अस्पताल घायलो से मिले बेहतर उपचार के दिये दिशा निर्देश

जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर बक्सा थाना क्षेत्र अलीगंज बाज़ार के पास वाराणसी से आ रही प्रतापगढ़ के कमला गोविंद प्रसाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट की टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।




बस में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों सहित करीब 35 लोग सवार थे। हादसे में कुछ छात्र और शिक्षक घायल हो गए। अधिकांश बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल शिक्षकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।वही सूचना पर तत्काल डी एम जिला अस्पताल पहुचकर घायल बच्चो व शिक्षको से हालचाल पूछा तथा अधिकारीयो व जिला अस्पताल को निर्देश दिया कि बेहतर इलाज हो कोई कमी न रहे













