
ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित

बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साइबर अपराध के क्षेत्र में सराहनीय ऑपरेशनल कार्य के लिए थाना साइबर अपराध, जनपद बलिया के प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किए गए सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा नदीम अहमद फरीदी को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ALSO READ
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंइस सम्मान को उनके उत्कृष्ट ऑपरेशनल कार्य एवं सराहनीय योगदान के प्रति विभागीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



















