महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि

Share

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में महान समाज सुधारक, लेखक एवं क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन संघर्ष, विचारों और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले के बताए रास्ते पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सपाजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को आत्मसात करने और समाज में शिक्षा, समानता तथा सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया। इस अवसर पर अनवारूल हक गुड्डू, गुलाब यादव रीठी, वीरेंद्र यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमालुद्दीन अंसारी, संदीप यदुवंशी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, विनय विश्वनाथ, धर्मेंद्र सोनकर, मुकेश यादव, समर बहादुर यादव, बरसातू राम सरोज, सोनी सेठ, शबीना बेगम और नज्में आलम कादरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें