देश व प्रदेश की सरकार सभी मुद्दों पर पूरी तरह से विफल:डॉ. पल्लवी पटेल

Share

-रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

जौनपुर।अपना दल कमेरावादी के तत्वाधान में द्वारा चलाया जा रहा रोजगार एवं भागीदारी यात्रा शनिवार को जनपद के मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र के सिहोरीवीर गांव में पहुंचते ही अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों के द्वारा सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया।यह यात्रा वाराणसी जनपद के सारनाथ से संविधान दिवस के दिन शुरु किया गया। इस यात्रा को विभिन्न जनपदों से होते हुए राजधानी लखनऊ में पहुंचेगी।इसी दौरान यात्रा जब जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं विधान सभा में पहुंची तो वहां रास्ते में स्थित महापुरुषों के प्रतिमा पर सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश व प्रदेश में महंगाई जोरों पर है किसान, छात्र,नौजवान व युवा पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी की एक लम्बी फौज तैयार हो गई है।सरकार पूरी तरह से इस समय विफल चल रही है।सरकार के पास सिर्फ भाषण के सिवा और कुछ भी नहीं बचा है। सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने नारा देते हुए कहा कि रोजगार नहीं तो सरकार नहीं और भागीदारी नहीं तो सरकार नहीं।इस कार्यक्रम के तहत डॉक्टर पल्लवी पटेल अपने चिन्हित विधान सभाओं के गांवों तक मोटर साइकिल जुलूस के शक्ल में स्वयं मोटर साइकिल चलाते हुए अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ पहुंची।इस यात्रा के दौरान जगह-जगह आम सभाओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर पल्लवी पटेल ने कहा इस पूरे कार्यक्रम के दौरान रात्रि विश्राम चिन्हित विधान सभा के गांव में ही किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान कोई भी नेता सर्किट हाउस या गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम नहीं करेगा। जनता के बीच में रहकर जनता के बुनियादी सवालों पर लड़ते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में भाग लेने की योजना है।यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से अपील किया कि 8 दिसंबर को आप सभी लोग राजधानी लखनऊ पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन होना है। इस दौरान दीनानाथ सरोज,अरविन्द कुमार पटेल,रागिनी गौतम,अवधेश सरोज,राम चन्द्र पटेल,राम श्रृंगार पटेल,राय अखिलेश सिंह,राम चन्दर कन्नौजिया,अर्जून पटेल,रिंकू पटेल,राजेश पटेल, नन्द लाल पटेल, सतीश पटेल,शारदा पटेल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें