
मोटर दुर्घटना अधिनियम के अन्तर्गत आयोजित विशेष लोक अदालत में 280 चालान हुए निस्तारित

जौनपुर। सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जे़बा रऊफ ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मार्गदर्शन एवं माननीय कार्यपाल अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी लोक अदालत, जौनपुर श्री रणजीत कुमार, व सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती जे़बा रऊफ की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 28 नवम्बर 2026 को मोटर दुर्घटना अधिनियम के अन्तर्गत विशेष लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, जौनपुर श्री अनिल कुमार यादव-प्रथम द्वारा मॉं सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर श्री विवेक कुमार सिंह-द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जौनपुर व अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पी0एल0वी0व अन्य उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जौनपुर द्वारा 1449 मुकदमे लगाये गये जिनमें से 268 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 58,399 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
अपर सिविल जज जू0डि0 पंचम, जौनपुर द्वारा 10 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 03 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 600 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
ए0सी0जे0एम0 प्रथम, जौनपुर द्वारा 05 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 02 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 400 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
सिविल जज सी0डि0/एफ0टी0सी0, जौनपुर द्वारा 150 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 05 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 2,500 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
ए0सी0जे0एम0 तृतीय, जौनपुर द्वारा 150 मुकदमे लगाये गये जिनमें से 02 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 400 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
इस प्रकार मोटर दुर्घटना अधिनियम के अंतर्गत आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 280 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 62,299 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।








