
खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का होता है सशक्त माध्यम:रागिनी सिंह

गयासपुर की छात्राओं ने खेल स्पर्धा में दिखाया अपना दमखम
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जनपद का मान
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गयासपुर सिरकोनी ग्राम में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 12 वीं की छात्रा अनुष्का सोनकर ने गाजीपुर स्थित विद्यालय में आयोजित जोन 2 ग्रुप डी के क्वार्टर फाइनल के 400 मीटर की दौड़ व भाला फेक सीनियर वर्ग में गाजीपुर की सौम्या यादव व केंजल कुमारी को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल की तो सीनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आँचल निषाद ने गाजीपुर के रिया गौड़ को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया।वही कबड्डी में गाजीपुर बनाम गयासपुर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, हालांकि कबड्डी में जहां गाजीपुर की टीम विजेता बनी तो वही गयासपुर की टीम उपविजेता बनी।छात्राओं के इस उपलब्धि पर समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल के साथ विद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई।इस बाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने कहा कि कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये स्वच्छता एवं खेलकूद की गतिबिधियों को अपने जीवन में सम्मिलित करें और हमेशा सकारात्मक विचार अपने अन्दर लाये और दूसरों को सकारात्मकता की प्ररेणा दे।








