मुख्य अभियंता ने जौनपुर नगर में राजस्व वसूली का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share

जौनपुर। मुख्य अभियंता, वाराणसी क्षेत्र द्वितीय द्वारा जौनपुर नगर में 1 लाख रुपये से ऊपर के बड़े बकायदारों एवं 5 किलोवाट से ऊपर भार वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध चल रही राजस्व वसूली की कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने खासनपुर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बकायदारों के अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों से अब तक हुई वसूली, नोटिस की स्थिति तथा बकाया धनराशि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बड़े बकायदारों से नियमित संपर्क कर वसूली सुनिश्चित की जाए। नोटिस के बाद भी बकाया न जमा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने 5 किलोवाट से ऊपर भार वाले उपभोक्ताओं की सूची की पुनः जांच, मीटर रीडिंग व बिलिंग में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रतिदिन की वसूली की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें