अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share

जौनपुर। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदौली गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बेचुलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार थाना केराकत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 485/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में नामजद और वांछित था। पुलिस टीम ने उसे डेडुवाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में केराकत थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा संख्या 47/2022 तथा मेहनगर थाने में मुकदमा संख्या 478/2022, धारा 363 और 366 भादवि शामिल हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम मिश्रा और कांस्टेबल जितेंद्र गौड़ शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें