विनीत सेठ बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, राजमहल में हुआ भव्य सम्मान समारोह

Share

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पद पर विनीत सेठ की नियुक्ति पर राजमहल, जौनपुर में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रभूषण मौर्य और प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी, विनय बरोटिया, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वर्णकार समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने विनीत सेठ की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक समर्पण से काशी क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

नवनियुक्त क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विनीत सेठ ने सभी वरिष्ठ नेताओं और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें