संविधान दिवस पर लखनऊ में संयुक्त रैली के लिए जौनपुर से रवाना हुए AIMIM कार्यकर्ता

Share

जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को एआईएमआईएम जौनपुर इकाई के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने जय मीम, जय भीम के नारे लगाते हुए अपनी रवानगी की।

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता गाड़ियों, ट्रेनों और बसों के माध्यम से लखनऊ पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति को नया विकल्प देने का काम करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अहंकार में डूबी हुई है और अपनी गलत रणनीति के कारण एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का रास्ता तैयार कर रही है। सपा ने पहले एआईएमआईएम को ठुकराया और अब कांग्रेस की राजनीतिक हैसियत बता रही है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा मजबूती के साथ भाजपा को चुनौती देगा।

इस मौके पर पूर्वांचल संयुक्त सचिव जावेद सिद्दीकी, जिला महासचिव शाह नेयाज अहमद, केराकत प्रभारी मजनू राम गौतम, नगर अध्यक्ष जावेद अजीम, कलीम हाशमी, अतीक अहमद सभासद, केडी अंसारी, शमशाद आलम, सलाउद्दीन हाशमी, हुजैफा खान, राजू खान, फरीद अंसारी, जुल्फिकार अहमद, बदरुद्दीन, आजाद खान, जाबिर, सलमान और इरशाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें