वाराणसी में चाइनीज मांझे ने ली एक और जान, गर्दन कटने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Share

वाराणसी। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुनील कुमार गुजराती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने एक बार फिर चाइनीज मांझे से होने वाले जानलेवा हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार गुजराती कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उनकी गर्दन से काफी खून बहने लगा।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे विकास कुमार सोनकर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से घर जा रहे थे। पुल के ऊपर पहुंचने पर उन्होंने सुनील कुमार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। वह दर्द से तड़प रहे थे और उनके गले से खून निकल रहा था। यह देखकर विकास ने तत्काल आसपास से गुजर रहे बाइक सवारों को रोका और उनकी मदद से घायल को कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील कुमार गुजराती को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

चाइनीज मांझे से होने वाली ऐसी घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि इस तरह के हादसों में किसी और की जान न जाए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें