
संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम
संविधान के मूल आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का लिया संकल्प
जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन जौनपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका और उसमें निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का स्मरण कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
इसी क्रम में पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चन्द्रशेखर ने सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का स्मरण कराया। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को संवैधानिक आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संदेश दिया गया।









