जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 24 सितंबर को बंद

Share

जौनपुर। मौसम विभाग के अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान और जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 24 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश और जलजमाव के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में लिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें