सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज्यपाल मनोज सिन्हा का आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया सम्मान

Share

मुंबई। जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा लाने की दिशा में अभूतपूर्व काम कर रहे राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद दिया। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने मंदिर प्रशासन की तरफ से गणपति बप्पा की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। पत्रकारों से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन कर एक अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बप्पा से देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल मनोज सिन्हा जब भी मुंबई आते हैं, वह सिद्धिविनायक जाकर गणपति बप्पा के दर्शन जरूर करते हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें