गहना कोठी में सम्मान समारोह: एशिया U20 कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले सौरभ यादव सम्मानित

Share

जौनपुर। गहना कोठी परिवार ने अपने कोतवाली चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह हाल ही में आयोजित ‘एशिया U20 कुश्ती चैंपियनशिप’ में देश के लिए सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीतकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेरने वाले होनहार पहलवान सौरभ यादव के सम्मान में रखा गया था।
समारोह के दौरान समाजसेवी और प्रमुख व्यापारी विनीत सेठ और विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ समेत स्थानीय प्रबुद्ध जनों की ओर से सौरभ यादव को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक विशेष सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सौरभ की कड़ी मेहनत, लगन और देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करने के लिए उनकी जमकर प्रशंसा की।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान सौरभ यादव के पिता लालमन यादव और उनके मार्गदर्शक व गुरु अशोक सोनकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

सौरभ की इस सफलता की खुशी साझा करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए। इस अवसर पर समाज के अन्य सम्मानित लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगामी ओलंपिक और विश्व प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे।

Trimad1
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें