Share

एजेंसी से चोरी हुई ट्रैक्टर 24 घंटे के भीतर बरामद.

एक चोर गिरफ्तार दूसरा फरार

बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर ट्रैक्टर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो चोरों द्वारा मिलकर एजेंसी के पीछे का गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. उसका दूसरा साथी फरार हो गया है. देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा चोर की गिरफ्तारी की गई है. चोर की गिरफ्तारी कौमीचक नहर पुलिया के पास से हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त राजू को गिरफ्तार करते हुए उस पर धारा 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया है पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है.

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें