रिया ने गोरखपुर में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदायलगंज का प्रदेश में लहराया परचम

Share

गोरखपुर/जौनपुर

स्कूल गेम्स एंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI)की तरफ से आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026- 27 का आयोजन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा , गोरखपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें संपन्न हुई बालिकाओं की अंडर 17 के 55 किलोग्राम वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज जौनपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा रिया यादव पुत्री कर्म राज यादव ने 4 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। उसके सम्मान में आज विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने उसे एवं खेल शिक्षक निखिल सिंह को बधाई देते हुए छात्रा को जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026- 27 हेतु शुभकामनाएं दी एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, विवेक सिंह, रोहित कुमार सिंह, संतोष कुमार, पंकज सिंह, विनोद कुमार यादव, चंद्र प्रकाश पाठक, रजनीश सिंह, दीपक सिंह, पंचम पाल, श्री धीरज सिंह, अखिलेश सिंह , आलोक सिंह आदि ने भी छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु छात्रा को हर संभव मदद करने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें