जफराबाद पुलिस ने अशनाई के चक्कर में की गयी हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर किया खुलासा

Share

पति-पत्नी को किया गिरफ्तार,

अभियुक्तगण के निशानदेही खून से सना कम्बल, बिस्तर, कपड़ा व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।

जौनपुर दिनांक-18.05.2023 सुबह थाना जफराबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामदासपुर रेलवे पटरी के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसपर तत्काल थाना जफराबाद पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। शव की शिनाख्त संदीप कुमार निवासी ग्राम इजरी थाना जलालपुर के रुप में हुई । मृतक की माँ की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का हेतु अलग-2 स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक-19.05.2023 को थाना जफराबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में नामजद एक महिला सहित दो अभियुक्तगण 1. कल्पना पत्नी अजय 2- अजय कुमार पुत्र जियालाल निवासीगण- उर्दू बाजार थाना- कोतवाली जनपद-जौनपुर हाल पता बहदग्राम- मिसिरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर हौज रेलवे पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही बाद जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–

  1. कल्पना पत्नी अजय उम्र करीब 32 वर्ष
  2. अजय कुमार पुत्र जियालाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण- उर्दू बाजार थाना- कोतवाली जनपद-जौनपुर , हाल पता बहदग्राम- मिसिरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0सं0 76/2023 धारा -302/201 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर।
      बरामदगी का विवरण-
    2. घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सना कम्बल, बिस्तर, कपड़ा
      गिरफ्तार करने वाली टीम-
      1, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, थाना जफराबाद जौनपुर।
  3. उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय ,हे0का0 कौशल सिंह,का0 सौरभ मिश्रा,.म0का0 गुंजन यादव ,म0का0 वन्दना यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें