
विनोद राय ने हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

बस्ती। भाजपा गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने जनपद बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विनोद राय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार के सदस्यों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
ALSO READ
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं







