
हैदरपुर बाजार में थानाध्यक्ष ने किया पैदल गश्त, दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

तेजीबाजार। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम के साथ हैदरपुर बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार में स्थापित दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया और आयोजकों को बिजली से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पंडालों में दर्शन के बाद लोग समय से अपने-अपने घरों को लौट जाएं। देर रात तक अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें। उन्होंने पंडाल आयोजकों से बिजली संबंधी सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।









