बेटी को ले जाने के आरोप में बिहार निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज

Share

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को माता-पिता की सहमति के बिना ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना 20 नवंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र कुमार उर्फ भोलू पुत्र राम नरेश सेठ, निवासी डेहरी विश्वकर्मा गली, थाना डेहरी, जिला रोहतास (बिहार), उसकी बेटी को बिना माता-पिता की सहमति के अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता के मुताबिक, वह गुजरात के सिलवासा में काम करता है। देवेन्द्र कुमार भी वहां आसपास काम करता था। उस दौरान उसकी बेटी घर पर रह रही थी। आरोप है कि देवेन्द्र सूरत से आया और बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें