टाउनहाल मैदान में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Share

जौनपुर, 29 नवंबर। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सोशल वर्क विभाग गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) की ओर से रविवार को नगर पालिका परिषद के टाउनहाल मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले इस शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और अन्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। शिविर के सुचारु संचालन के लिए जिला चिकित्सालय जौनपुर के ब्लड सेंटर की टीम तैनात रही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 21 नवंबर को जारी आदेश के तहत चिकित्साधिकारी डॉ. अर्पित प्रताप सिंह, डॉ. साकेत कुमार प्रधान, स्टाफ नर्स दीक्षा राय, एसएलए अजय कुमार, एलटी चंद्र प्रकाश सिंह और रवि प्रकाश यादव सहित अन्य चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आयोजन में हाफिज फहद अत्तारी, गुफरान अत्तारी, हाफिज जावेद अत्तारी, जावेद भाई, तय्यब अत्तारी, आसिम अत्तारी, हाफिज कलीम अत्तारी, इस्तियाक अत्तारी, फहीम अत्तारी और इरशाद इमाम साहिब मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए आमजन से भी आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें