
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खराब प्रगति वाले विभागों को चेतावनी

अगले माह तक ए अथवा बी श्रेणी हासिल करने के निर्देश, समयसीमा में परियोजनाएं पूरी कराने पर जोर
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की वित्तीय एवं प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिन विभागों की प्रगति सी और डी श्रेणी में पाई गई, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी माह तक अपनी कार्यप्रणाली और प्रगति में सुधार करते हुए ए अथवा बी श्रेणी प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिए गए कि समयसीमा के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।






















