
बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन

बयालसी इंटर कॉलेज में कालेज मे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण व मानव तस्करी मुक्त बनाने का आह्वान
जलालपुर (जौनपुर)। जलालपुर क्षेत्र स्थित बयालसी इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत एवं आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था, जौनपुर के तत्वावधान में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण तथा मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जौनपुर जिले को इन सामाजिक बुराइयों से मुक्त कर बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बाल विवाह और बाल श्रम बच्चों के अधिकारों व विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं, जिन्हें समाज के सामूहिक प्रयास और जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन रॉय ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों, हेल्पलाइन व विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर बाल शोषण या मानव तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अभियान के सफल संचालन में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था तथा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से जमीनी स्तर पर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्था एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं वालंटियर्स में निशा सोनखर, दीपनारायण और अंकिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, संस्था
पदाधिकारियों, वालंटियर्स और विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापन व्यक्त किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
जौनपुर के लाल ने असम केंद्रीय विश्वविद्यालय में लहराया परचम, उत्सव सिंह बने छात्रसंघ महामंत्री







