जौनपुर पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे

Share

CEIR पोर्टल की मदद से 45 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अब तक 2239 फोन मिल चुके

जौनपुर। साइबर क्राइम थाना/सेल और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। पुलिस ने बरामद फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जौनपुर पुलिस का आभार जताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कुछ मोबाइल जौनपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से, जबकि कई फोन आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही समेत अन्य जिलों से बरामद किए गए। कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी मिले।

पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 2239 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये है। इनमें वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया, एप्पल और सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध होने पर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें