मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी की पथरी का सफल ऑपरेशन

Share

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 मिलीमीटर की पथरी का सफल शल्य उपचार किया। उपचार के बाद स्वस्थ हुई मरीज और उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आरबी कमल से भेंट कर चिकित्सा सेवाओं के प्रति आभार जताया।

वाराणसी के सिंधौरा बाजार क्षेत्र निवासी महिला काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थीं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों से परामर्श लिया। आवश्यक जांच के बाद उनकी किडनी में 15.4 मिलीमीटर की पथरी होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शल्य उपचार का निर्णय लिया गया।

मरीज और उनके परिजनों की सहमति के बाद आवश्यक तैयारियां पूरी कर दो सितंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की निगरानी और उपचार से मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और वह स्वस्थ हो गईं।

स्वस्थ होने के बाद मरीज अपने परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आरबी कमल से मुलाकात कर सफल उपचार के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य ने मरीज का स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानाचार्य ने सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एए जाफरी सहित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की सराहना की। टीम में डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. इमरान, डॉ. अभिषेक मिश्रा, नाजिया ननेन, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अरविन्द पटेल, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संगीता सिंह शामिल रहे।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। लोगों से गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें