मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Share

खुटहन (जौनपुर)। तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और बुरी नजर रखने वाले अराजक तत्वों से बचाव के उपायों का लाइव डेमो भी दिया।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि छेड़छाड़ या किसी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में पुलिस के लिए 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम में महिला आरक्षी सुमन यादव, प्रतिमा यादव और मोना भी मौजूद रहीं। महिला पुलिसकर्मियों से छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे। प्रबंधक रामबली पाल ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें