साइबर का प्रयोग सतर्कता के साथ करें -डॉ संजय कुमार

Share

जौनपुर – मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश के क्रम में साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक रहे आए हुए अतिथियों का पुष्प एवंम बुके देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने स्वागत एवं अभिनंदन किया

प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने स्वागत भाषण में कहा कि साइबरक्राइम वर्तमान समय में सबसे ज्यादा बढ़ता जा रहा है साइबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा हम सबकी मदद करने के लिए अग्रसर रहता है अनेकों तकनीकीयों के द्वारा हम साइबर क्राइम निजात पा सकते हैं जिले में साइबर क्राइम थाने की भी स्थापना की गई है जो सराहनीय है

मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा बैंकिंग एवं सोशल नेटवर्किंग के द्वारा अनेकों साइबर क्राइम हो रहे हैं जिससे हम सबको सतर्कता से कार्य करना चाहिए जिसका टोल फ्री नंबर 1930 है इसके इस्तेमाल से साइबर क्राइम से बच सकते हैं

प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया

इस मौके पर साइबरक्राइम प्रभारी ओपी जयसवाल,डॉ कमरुद्दीन शेख, डॉ जीवन यादव,डॉ के के सिंह,डॉ नीलेश सिंह,डॉ ममता सिंह डॉ सतीश दुबे,डॉ प्रज्वलित यादव एवंम महाविद्यालय परिवार एवंम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय विक्रम सिंह ने किया

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें