घर में घुसकर 3.5 लाख की चोरी, विरोध पर युवती को धक्का देकर घायल

Share

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। विरोध करने पर चोरों ने घर की एक युवती को धक्का देकर घायल कर दिया। घटना 4 मई 2026 की रात करीब 1 बजे बड़ेलाल यादव के घर में हुई। 4-5 चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात जैसे जंजीर, नथिया, कंगन, झुमका, पायल, करधन और अंगूठी के साथ करीब 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान बड़ेलाल यादव की बेटी मधु की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोरों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। घायल मधु को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें