• Wed. Mar 18th, 2026

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में 18 वर्षीय श्रुति का प्रथम प्रयास में एमबीबीएस में चयन हुआ गांव व परिजनों मे खुशी का माहौल बधाई देने वालो की लगा ताता

    BySatyameva Jayate News

    Aug 14, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    ग्राम प्रधान ककोहिया, सिकरारा, जौनपुर, राम लौटन कनौजिया के घर में खुशी की लहर है उनके बड़े पुत्र डॉ० संजय कुमार रजक की पुत्री श्रुति का चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में हुआ है। श्रुति की सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि गांव व क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है। श्रुति के माता-पिता वर्तमान में दोनों अध्यापक है। डॉ० संजय ने बताया कि यह सफलता श्रुति की कड़ी मेहनत तथा दादी श्रीमती अनारा देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख, दादा श्री राम लौटन प्रधान व माता श्रीमती अनीता के आशीर्वाद का प्रतिफल है उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्रुति का यह प्रथम प्रयास था चुकी इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है श्रुति की सफलता से निश्चित रूप से गांव की तैयारी करने वाले छात्रों को मोटिवेशन मिलेगा। सभी क्षेत्रवासी श्रुति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *