राईपुर-जलालपुर मार्ग की मरम्मत को 1.10 करोड़ मंजूर, 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Share

जौनपुर। राईपुर-जलालपुर मार्ग की बदहाली से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने 1.10 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क खराब होने के कारण प्रतिदिन आवागमन करने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरम्मत के बाद क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राईपुर-सुरेरी मार्ग पर जगदीशपुर में राजनाथ की दुकान से मां दुर्गा मंदिर तक का हिस्सा संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है। पिछले वर्ष से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी ने पिछले महीने सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी राजेश राव ने बताया कि संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से 1.10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें