जफराबाद विधानसभा में नए मतदाता बनाने के लिए संदीप सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Share

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक, एक दिन में भरवाए करीब 60 फार्म-6

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह ने गुरुवार को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर पात्र युवाओं और नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान संदीप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है। उन्होंने नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों से फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत एक दिन में करीब 60 लोगों के फार्म-6 भरवाए गए। इन फार्मों को ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। संदीप सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने आगे भी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें