केस सुलझाने के लिए साइबर फॉरेंसिक की समझ जरूरी: कुलपति

Share


संविधान दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में कार्यक्रम, शिक्षकों व छात्रों ने ली शपथ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के मूट कोर्ट में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल्यों को जीवन में उतारना आवश्यक है। बढ़ते साइबर अपराधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में पारंपरिक धाराओं के साथ-साथ साइबर लॉ और साइबर फॉरेंसिक की समझ विधिक व्यवस्था की अनिवार्य मांग बन चुकी है। डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक तकनीकों में दक्षता से छात्र मामलों की तह तक जाकर उन्हें अधिक सटीकता व तेजी से सुलझा सकेंगे। तकनीक के इस युग में साइबर फॉरेंसिक विधि छात्रों के लिए ज्ञान और सफलता की नई राहें खोल रहा है।
कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं का सशक्त आधार है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुरा मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. आश्रेया दुबे, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शुभम सिंह और डॉ. प्रियंका कुमारी सहित संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें