आजमगढ़। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र स्थित जीवली गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विनोद राय के आवास पर पहुंचकर दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
जीवली स्थित आवास पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से शोकाकुल परिवार के बीच भावुक माहौल रहा।

परिजनों को दिया संबल
विनोद राय ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुख्यमंत्री का इस दुख की घड़ी में उनके बीच पहुंचना परिवार के लिए बेहद आत्मीय और भावुक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदना, स्नेह और सांत्वना से परिवार को कठिन समय में संबल मिला है।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
विनोद राय ने कहा कि मातृशोक की इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देना परिवार के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की।


