• Sun. Jul 19th, 2026

    आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की जिंदगी

    Share

    जौनपुर, 19 जुलाई। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर और आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्के, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    विकास खंड बक्शा के राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, बदलापुर के मछलीगांव की अनारा देवी तथा डोभी के मारिकपुर की पूनम यादव को योजना के तहत पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। पहले ये परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे, जहां बरसात में पानी टपकने और गर्मी-सर्दी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

    लाभार्थियों ने बताया कि पक्का घर मिलने के बाद परिवार अब सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रह रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और परिवार का आत्मविश्वास व सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दे रही है।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *