• Mon. Jul 20th, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर, 19 जुलाई। शाहगंज पुलिस ने मेडिकल स्टोर और डिस्पेंसरी संचालकों से स्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर अवैध वसूली करने वाले वांछित आरोपी रामनिवास गौतम निवासी छतरपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को नटौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, नटौली निवासी मेडिकल संचालक लक्ष्मीशंकर यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को तीन लोग खुद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की टीम का सदस्य बताकर उनकी डिस्पेंसरी पहुंचे। आरोपियों ने डिस्पेंसरी को फर्जी बताते हुए सीज करने की धमकी दी और कार्रवाई से बचाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये, फिर 5 हजार रुपये की मांग की। भय दिखाकर उन्होंने 3 हजार रुपये वसूल लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अन्य मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों से भी इसी तरह अवैध वसूली की थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। मामले की विवेचना जारी है।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *