• Tue. Jul 14th, 2026

    भाजपा की मासिक बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर, कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की रणनीति

    Share

    जौनपुर, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सरायख्वाजा स्थित जिला महामंत्री अजय सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा, बूथ स्तर पर चल रहे अभियानों की प्रगति तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण कार्यकर्ताओं के लिए शुरू किए गए डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग को लेकर रहा।

    बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों, आगामी अभियानों की तैयारियों और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए। जिला नेतृत्व ने सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

    मुख्य वक्ता एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ राजनीति और संगठन के कार्य करने की शैली में भी परिवर्तन आया है। आज तकनीक और सोशल मीडिया जनता तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ किया है, जिससे वे आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बना सकें।

    जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आधुनिक दौर में संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य हो गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समयबद्ध तरीके से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता बढ़ेगी तथा पार्टी की योजनाओं और नीतियों को अधिक तेजी से आमजन तक पहुंचाया जा सकेगा।

    बैठक का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविन्द चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, जिला मंत्री संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू मौर्य, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, आमोद सिंह, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, विशाल गौतम, रोहन सिंह, अमित पाठक, कुंवर दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, मेराज हैदर सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *