• Tue. Jul 14th, 2026

    मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर, 14 जुलाई। खुटहन थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

    पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना खुटहन में दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 के तहत वांछित उमेश वर्मा पुत्र श्रीपति वर्मा निवासी रामनगर, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

    गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक ईंट बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, आरक्षी अभिषेक मिश्रा, सोनू निषाद तथा चेतन सिंह शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *