• Tue. Jul 14th, 2026

    किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    Share

    जौनपुर, 14 जुलाई। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह को सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त पानी और खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रही है। साथ ही पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को भी उठाया गया।

    धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसान, युवा और बेरोजगार वर्तमान परिस्थितियों से परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश में चोरी, लूट, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए तथा सरकार से जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

    प्रदर्शन में अखिलेश सिंह, दीनानाथ सरोज, राम सिंगार पटेल, रामचंद्र पटेल, अवधेश सरोज, तेजलाल पटेल, शारदा पटेल, हेमा पटेल, रागनी गौतम, तीर्थराज सरोज, चंद्रमणि पटेल, अमर लक्ष्मी सरोज, संगीता गौतम, हरिप्रसाद सरोज, डॉ. लालजी पटेल, प्रमोद पटेल, सुनील पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *