• Thu. Jul 2nd, 2026

    चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं : सीएमओ

    Share

    लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने डॉक्टर्स डे पर 25 चिकित्सकों को किया सम्मानित

    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगाराम गौतम का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के 25 चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

    अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं। समाज के प्रति उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर लायंस क्लब ने सराहनीय एवं पुनीत कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के कई निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

    समारोह में आईएमए की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. रामअवध यादव, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. जी.सी. सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, डॉ. वीणा त्रिपाठी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास, नीमा के अध्यक्ष डॉ. डी.सी. मौर्या, डॉ. आलोक यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. सबा, डॉ. सज्जाद मेहदी, डॉ. श्रवण यादव, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. नरेन्द्र यादव, डॉ. पूजा यादव सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। क्लब की ओर से सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन किया, जबकि सह-संचालन प्रज्ञा ने किया।

    इस अवसर पर मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिमा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष देवेश गुप्ता, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, एमजेएफ दीपक चिटकारिया, वीरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष साहू, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, अनिल अग्रहरि, ओमित साहू, सुनील गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सुधा मौर्या, खुशबू जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक गौरव श्रीवास्तव, मुकेश मौर्य, लायंस क्लब मेन के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य मुस्तफा शम्सी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष ऋषिदेव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, पत्रकारों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत इस समारोह ने उपस्थित सभी लोगों पर अपनी विशेष छाप छोड़ी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed