• Mon. Aug 17th, 2026

    नवप्रवेशितयों को उच्च शिक्षा एवं शोध के लिए किया प्रेरित

    Share

    बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में नवप्रवेशित बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत अधिष्ठापन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन से हुआ।

    संस्थान के निदेशक प्रो. मिथिलेश सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान-विस्तार और शोध के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

    अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने विश्वविद्यालय की छात्र कल्याणकारी गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियों और सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, संदर्भ सामग्री एवं ई-संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और पाठ्य पुस्तकों के साथ उच्च स्तरीय संदर्भ सामग्री पढ़ने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार,डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत चौरसिया एवं डॉ. संदीप वर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन, प्रयोगात्मक शिक्षा एवं शोध के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय एवं संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराते हुए उनके सफल शैक्षणिक जीवन की आधारशिला तैयार करना रहा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *