जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
इस आदेश के तहत सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अत्यधिक बारिश और जलभराव के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।


