• Mon. Aug 17th, 2026

    करशूल नाथ मंदिर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    Share

    जौनपुर, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री के निर्देशन में सोमवार को बदलापुर स्थित प्रसिद्ध करशूल नाथ महादेव मंदिर परिसर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा होते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

    बदलापुर विधायक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर में मौजूद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाए गए। अचानक आसमान से फूलों की बारिश देखकर श्रद्धालु उत्साहित हो उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।

    सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर करशूल नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए।

    प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल बना रहा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *