• Thu. Jul 2nd, 2026

    नहर में अज्ञात युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं

    Share

    खुटहन (जौनपुर)। बंदनपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास गुरुवार को लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव नहर में औंधे मुंह बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और थाने पहुंचाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की कोशिश के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

    मृतक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि उसके शरीर के निचले हिस्से में कोई वस्त्र नहीं था, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

    पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *