• Thu. Jul 2nd, 2026

    आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

    Share

    चन्दवक। थाना क्षेत्र के बड़खड़ा (मढ़ी) गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

    जानकारी के अनुसार, मढ़ी गांव निवासी घायल पन्नालाल यादव (50) पुत्र स्व. सन्तु यादव ने बताया कि वह धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे गांव के ही पवन यादव उर्फ इंदल (22) पुत्र सरमु यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों खेत में काम के बाद बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

    आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी डोभी ले गए, जहां चिकित्सकों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पन्नालाल यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया, हालांकि परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।

    इधर, पवन यादव को बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोबारा उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

    बताया गया कि पवन अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे। वह 12वीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्रैक्टर चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करते थे। उनके पिता वाराणसी में आटा चक्की चलाते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *