LIVE
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या शिक्षक कभी सामान्य नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं शिक्षक और विद्यार्थियों का संबंध आजीवन होता है: वीरेन्द्र प्रताप सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत अखिलेश यादव से मिले युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय, 2027 को लेकर बढ़ी सरगर्मी युवक के सिर पर रॉड से किया हमला, वांछित आरोपी गिरफ्तार आसमान में उड़ती मौत! चाइनीज मांझे का कहर जारी चाइनीज मांझे ने बाइक सवार की गर्दन चीर दी डीडीएस में विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक शिक्षक दिवस पर विशेष कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन कबूलपुर में सफाईकर्मी की गैरहाजिरी से परेशान युवाओं ने उठाया फावड़ा, खुद की गांव की सफाई चन्दवक पुलिस ने 6 वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार केराकत में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ बीआरपी मैदान में 21 अक्टूबर से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक गौराबादशाहपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार चंदवक पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार लाइन बाजार पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार नगर पंचायत कचगांव में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि शिक्षक दिवस पर सद्भावना क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित शाहगंज तहसील में समाधान दिवस, 189 शिकायतें पहुंचीं
मेन्यू
होम पूर्वांचल उत्तर प्रदेश देश विदेश राजनीति अपराध मनोरंजन शिक्षा खेल व्यापार धर्म स्वास्थ्य साहित्य वीडियो खबरें फोटो गैलरी
19 May 2026

किसानों के मुआवजें के ब्याज के लिए लड़ाई लड़ेगा पूर्वांचल किसान संगठन

Share

मुआवजा पाए दो किसानों ने पूर्वांचल किसान संगठन को दी आर्थिक सहायता

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे मुआवजे से  किसान संतुष्ट नहीं है। किसान ब्याज सहित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूर्वांचल किसान संगठन के तत्वावधान में किसानों की बैठक हुई जिसमें संगठन ने मुआवजा पर ब्याज दिलाने के लिए संघर्ष करने की हुंकार भरी। घोषणा की जब तक किसानों को मुआवजे पर ब्याज नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेंगा। मुआवजा पाए दो किसानों ने   संगठन को संघर्ष करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

            राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों की बैठक पूर्वांचल किसान संगठन के चंदवक स्थित कार्यालय पर किसान नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। 68 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। लेकिन मुआवजे की राशि पर ब्याज नहीं दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार 2015 से मुआवजे की संपूर्ण धनराशि पर 9 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाना चाहिए। जिला प्रशासन व एनएचएआई मुआवजे के वितरण में नियम विरुद्ध प्रकिया अपना रही हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि मुआवजे की संपूर्ण धनराशि पर ब्याज की मांग किसानों की जायज है और नियम संमत भी है।पूर्वांचल किसान संगठन किसानों के साथ है। मुआवजे पर नियमानुसार ब्याज मिले इसके लिए संगठन हर स्तर पर प्रभावी लड़ाई लड़ेगा। किसान श्याम बहादुर सिंह हरदासीपुर व अनिल पांडेय परसुपुर ने संगठन को पांच पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। बैठक में किसान सूर्यनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद पांडेय,हरिप्रसाद सिंह,अरविंद पांडेय,रामेश्वर सिंह, जयप्रकाश राम, राम सहाय नाविक सुजीत सिंह, जयकेश भाष्कर सहित अन्य लोग थे।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur